फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बार-बार बंद हो रहा है बदरीनाथ हाइवे: मलारी तक सुचारु हुई सेना के वाहनों की आवाजाही, अभी तीन किमी और रास्ता खोला जाना है बाकी

Wed, 02 Feb 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

बीआरओ अब तक जोशीमठ-मलारी हाईवे को मलारी तक और बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ तक खोल चुका है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए पांच जेसीबी और 30 मजदूर लगे हैं।
विज्ञापन
हाइवे से बर्फ हटाती मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा को जोड़ने वाले बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ धाम तक सुचारु कर दिया है, जबकि माणा गांव तक (तीन किमी) हाईवे खोलने का काम जारी है। वहीं जोशीमठ-मलारी हाईवे को भी मलारी तक सुचारु कर दिया गया है। यहां सेना के वाहनों की आवाजाही मलारी तक सुचारु हो गई है लेकिन अभी मलारी हाईवे सेना की अग्रिम चौकियों तक खोला जाना बाकी है। 

विज्ञापन


सामरिक दृष्टि से मलारी और बदरीनाथ हाईवे अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं लेकिन बर्फबारी के कारण दोनों हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं, जिससे सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि मार्ग पर जगह-जगह हिमखंड पसरे हैं। बर्फबारी के कारण बीआरओ दोनों हाईवे अब तक तीन बार खोल चुका है, लेकिन फिर बर्फबारी से हाईवे बंद हो जा रहा है। यहां तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे बीआरओ को काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बीआरओ अब तक जोशीमठ-मलारी हाईवे को मलारी तक और बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ तक खोल चुका है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए पांच जेसीबी और 30 मजदूर लगे हैं। हाईवे से काफी बर्फ हटाई जा चुकी है। मलारी और बदरीनाथ तक हाईवे खोला जा चुका है। हाईवे पर लगातार काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें