मौसम ने बुधवार को एक बार फिर करवट बदली। ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। बदरीनाथ धाम में तीन इंच तक बर्फ जम गई।
पढ़ें,जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग
बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर माइनस 1 तक पहुंच गया। बारिश और बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।
ऊंची चोटियों पर हिमपात
उधर, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, मदमहेश्वर, हेमकुंड साहिब, नीलकंठ, रुद्रनाथ, पनार बुग्याल, नंदादेवी, नंदा घुंघटी समेत जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ।
पढ़ें,‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’
अलबत्ता, उत्तरकाशी में इस मौसम में हिमाच्छादित रहने वाले ऊंचाई इलाके अभी तक बर्फ से वंचित है। यहां अमूमन नवंबर माह से ही बर्फबारी शुरू हो जाती थी। टिहरी जिले में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद बादल छा गए।
दून में शाम को बदला मौसम
राजधानी दून में सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। कुछ बाहरी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को भी प्रदेश भर में बादल छाए रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटे में कई जगह बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी अभी कायम रहेगी।