फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में बर्फ पर पाला जमने से फिसलन बढ़ी

Mon, 17 Feb 2014 11:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी में हिमपात के तीसरे दिन रविवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

माल रोड के बजाय पर्यटकों ने लाल टिब्बा, कंपनी बाग, टिहरी बाईपास रोड और बाटाघाट का रुख किया। सुबह चटख धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि सुबह दो घंटे यहां आने वालों को दिक्कत हुई।

पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

दूर दराज इलाकों से शहर की ओर आने वालों को बर्फ पर जमे पाले से गुजरना पड़ा। भारी फिसलन से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी।

तीसरे दिन आई बिजली
पर्यटन नगरी के दूरस्थ इलाके हाथीपांव, कंपनीबाग, लाल टिब्बा, चार दुकान आदि इलाकों में बर्फबारी के तीसरे दिन रविवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तीन दिनों से लोग अंधेरे और ठंड में दिन काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

पानी के पाइप पर बर्फ जमने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। रविवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में सप्लाई नहीं हो पाई। नगरवासियों के लिए वीकेंड व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहा। ढाबे, रेस्तरां में खूब चहल-पहल दिखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें