फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में चार फीट बर्फ, -4.6 पहुंचा तापमान

Mon, 05 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रातभर तेज बारिश से रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ जमा हो गई थी। बर्फ गिरने के कारण लगातार तीसरे दिन भी धाम में पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


भले ही दोपहर बाद निम के मजदूरों ने हेलीपैड पर जेसीबी की मदद से बर्फ हटाने का काम किया। रविवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री और न्यूनतम माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दो दिन और दो रात रिमझिम बारिश, कोहरा और बर्फबारी का सिलसिला रविवार सुबह 10 बजे बाद थम गया। इस दौरान मौसम खुलने और चटख धूप से जहां लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, वहीं बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल बढ़ी। केदारनाथ धाम में भी रविवार सुबह के बाद मौसम में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम खुलने पर हटाई बर्फ

इस मौके पर निम ने इमरजेंसी रास्ते सहित कैंप, मंदिर वाले रास्ते और कई अन्य स्थानों पर बर्फ हटाने का काम किया। शाम 5.30 बजे तक एमआई-26 के हेलीपैड पर 50 मीटर से अधिक हिस्से की बर्फ साफ कर दी गई थी।

रंजीत सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार रातभर बारिश और बर्फबारी हुई थी जिससे धाम में 4 फीट तक बर्फ जमा हो गई थी। बाबजूद इसके धाम में बिजली, पानी और संचार व्यवस्था सुचारु है।

दूसरे दिन बर्फ रहा मार्ग
बर्फबारी के कारण ऊखीमठ-गोपेश्वर मोटर मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रुदप्रयाग में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें