हरिद्वार जिला जेल में शुक्रवार की शाम सांप पकड़ने के चक्कर में एक विचाराधीन कैदी की जान पर बन आई। सांप के हाथ पर काट लेने के चलते कैदी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सांप को पकड़ते वक्त हुआ हादसा
जेलर एसके सुखीजा ने बताया कि वीआईपी प्लांट में कार्यरत कैदी शंकर 25 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी नाईसोता हरकी पैड़ी बैरक में जा रहा था।
पढ़ें,चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
बैरक नंबर चार के समीप उसने नाली में एक सांप देखा। उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। आनन-फानन में कैदी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल रेफर
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार के बाद कैदी की हालत में सुधार है। जेलर के मुताबिक कैदी हत्या के प्रयास में बीते वर्ष से बंद है।