फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग प्वॉइंट में हो रही थी सगाई, तभी छोटी बच्ची ने दिया अपराध को अंजाम

Tue, 26 Sep 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छोटी बच्ची ले उड़ी गहनों से भरा बैग - फोटो : getty images
विज्ञापन
देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में सगाई समारोह चल रहा था। वर और बधू पक्ष में खुशी का माहौल था कि तभी छोटी बच्ची ने अपराध को ऐसे अंजाम दिया कि लोगों के पैरो तले जमीन खिसक कई।
विज्ञापन


सारथी वेडिंग प्वाइंट में पौड़ी से एक परिवार अपने बेटे की सगाई के लिए देहरादून आया था। सोमवार को दिन में सगाई की रस्म शुरू हुई।

सगाई के दौरान अचानक लड़के की मां शुभा कपरवाल का बैग गायब हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

बैग में 40 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपए के गहने थे

demo pic
आसपास ढूंढा, लेकिन बैग नहीं मिला। सगाई के दौरान मोबाइल में रिकॉर्डिंग बना रहे लोगों की फुटेज चेक कि तो उसमें एक बच्ची बैग लेकर जाती दिखाई दी। मौके पर सबसे पूछताछ हुई तो कोई भी उस बच्ची को नहीं पहचान सका। 

लड़के पक्ष के लोगों ने जोगीवाला चौकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

जोगीवाला चौकी इंचार्ज सचिन पुंडीर ने बताया कि बच्ची को दोनों पक्षों के लोग नहीं पहचानते हैं। लिहाजा आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के मुताबिक चोरी हुए बैग में 40 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपए के गहने थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें