फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़ रहे बेटे की चोट लगने से मौत, रुपये नहीं देने पर कर रहा था झगड़ा

Wed, 24 Jul 2019 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र में मां से झगड़ रहे बेटे की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है सिर पर टीनशेड और ईंटें गिरने से युवक को चोट लगी, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने कई अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कनखल के जमालपुर कलां गांव निवासी पेशे से हलवाई प्रवीण पुत्र चमन लाल सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था। घर पर छोटे भाई रोहित ने शराब पीकर घर आने पर एतराज किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद गहरा गया। विवाद शांत होने पर प्रवीण ने अपनी मां सविता से तीन हजार रुपये मांगे, लेकिन मां ने पंद्रह सौ रुपये ही दिए। इससे गुस्साए प्रवीण ने 1500 रुपये के नोट फाड़ दिए और वह मां से उलझ पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत

आरोप है कि मां को पीटने के लिए प्रवीण ने डंडा उठा लिया। मां और बेटे के बीच धक्का मुक्की हुई तो बेटा नशे में होने के कारण लड़खड़ाकर ईंटों पर गिर गया और घायल हो गया। परिजन आनन फानन में प्रवीण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस को भाई से हुए विवाद में युवक की हत्या कर देने की सूचना मिली। सूचना पर सीओ बिजेंद्र डोभाल और एसओ हरिओमराज चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
 
पुलिस ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि युवक जब नीचे गिरा तब उसके सिर पर टीनशेड और उसपर रखी ईंटें गिर गई थी। इससे उसे गंभीर चोट आई। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने भी अपने बयान में यही जानकारी दी है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें