अब हाईकोर्ट ने नगर पालिका जोशीमठ को शादी के दौरान हुए कूड़े को नगर निगम देहरादून के डंपिंग जोन शीशमबाड़ा में डालने के आदेश दिए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि शादी के दौरान औली से 172 क्विंटल जैविक कूड़ा एकत्रित किया गया था।
हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दो ट्रकों में 140 क्विंटल कूड़ा देहरादून भेज दिया गया है। शादी के एक माह गुजर जाने के बाद अब तब लगभग 32 क्विंटल कूड़ा सड़ चुका है।