फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची से दुकानदार ने निर्माणाधीन मकान में किया दुष्कर्म, ऐसे दबाई करतूत

Wed, 13 Feb 2019 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक दुकानदार ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला। मुंह खोलने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


चार दिन बाद बच्ची जब स्कूल जाते वक्त रोने लगी तो परिजनों के पूछने पर उसने दरिंदे की करतूत बयां की।

इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

दुकानदार ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी

दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार को स्कूल जाते समय अचानक रोने लगी। मां ने कारण पूछा तो उसने बताया कि लाइन नंबर पांच निवासी दुकानदार वसीम उसे रास्ते में पकड़ लेता है और एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करता है।

आठ फरवरी को उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम ने जब मम्मी पापा से शिकायत करने की बात कही तो दुकानदार ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।

परिवार के लोग बच्ची को लेकर मंगलवार शाम थाने पहुंचे। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने उससे घटना के बाबत पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें