फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: बाहरी राज्यों के 12 नए शैक्षिक संस्थानों पर दर्ज कराएगी केस एसआईटी

Thu, 16 Jan 2020 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • बाहरी राज्यों के इन कॉलेजों उजागर हुआ था करोड़ों का घोटाला 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में पहली बार एसआईटी बाहरी राज्यों के एक दर्जन कॉलेजों में एक साथ मुकदमा दर्ज कराएगी। छात्रों के दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद 12 शैक्षिक संस्थानों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। संस्थानों के नामों की लिस्ट तैयार कर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। अब तक 15 संस्थानों और 30 बिचौलियों पर एसआईटी मुकदमा दर्ज करा चुकी है। हाल ही में सितारंगज के संजय और संजय सिंह समेत आठ बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2011-12 में एसटी, एससी एवं ओबीसी छात्रों को फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति बांटने का खेल शुरू हुआ था। आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की जांच के बाद राज्य के बाहरी कालेजों में करोड़ों का घोटाला सामने आया। ऊधमसिंह नगर के तीन हजार से अधिक छात्रों को बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश दिखाकर छात्रवृत्ति बांट दी गई। छात्रों के दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन में 2500 से अधिक छात्रों के नाम फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। 

एसआईटी ने अभी तक 1500 से अधिक छात्रों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया है। इसमें जसपुर, किच्छा, कुंडा और सितारंगज के अधिकांश छात्रों के नाम पर गलत तरीके से छात्रवृत्ति लिए जाने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने कहा कि अब तक बाहरी राज्यों के 15 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही 30 बिचौलियों को चिन्हित कर केस दर्ज किया गया है। इसमें आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि एसआईटी जांच में बाहरी राज्यों के एक दर्जन संस्थानों में फिर से घोटाला सामने आया है। जल्द इन संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन 30 बिचौलियों पर दर्ज हैं मुकदमे 
दिग्विजय सिंह, उदयराज सिंह, धीरेंद्र, राजेंद्र, अंकित अग्रवाल, इरशाद, प्रेम प्रकाश मौर्य, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, संजय, संजय सिंह, महिपाल, कमलजीत सिंह, पावेश, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद सैनी, चंद्रप्रकाश, जगरूप सिंह, पवन कुमार, तेजपाल सिंह, मनोज कुमार, अनुज कुमार, दिलीप, अंकित, बसंत, प्रिंस राणा, रंजीत, सोनू वाल्मीकि, जगरूप और धर्मेंद्र सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें