फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा एसआईआर का प्रशिक्षण, आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

Wed, 27 May 2026 08:58 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में कल से एसआईआर का प्रशिक्षण शुरू होगा। अब जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने का काम भी शुरू होगा। 

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का प्रशिक्षण 29 मई से शुरू होने जा रहा है। एसआईआर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर प्रदेश में 29 मई से सात जून तक एसआईआर का प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन


अभी तक राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। अब जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने का काम भी शुरू होगा। आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे। उनके साथ ये गणना प्रपत्र होंगे। प्रपत्र को भरकर मतदाताओं को बीएलओ को लौटाना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिलावार समीक्षा की जा रही है। करीब 89 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। 11 प्रतिशत मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है। लिहाजा, इनको अपना वोट बचाने को 2003 का रिकॉर्ड देना होगा। बीएलओ के साथ सहायक भी होंगे।

ये भी पढे़ं...Kotdwar: फरसूला गांव के पास भड़की वनाग्नि पर 12 घंटे बाद पाया जा सका काबू, टिहरी में भी सुलगते रहे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन


मकसद ये है कि कोई भी घर न छूटे। सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ व उनसे ऊपर के अधिकारियों को एसआईआर की सभी बारीकियां, अपील की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलावार एसआईआर से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें