फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: VIP बिल भुगतान प्रकरण, सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बाद बीकेटीसी ने जांच के लिए गठित की समिति

Wed, 27 May 2026 07:19 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

सोशल मीडिया पर वीआईपी आवास एवं भोजन बिल भुगतान से जुड़ी खबरों का संज्ञान लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच समिति गठित कर दी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी  हेमंत द्विवेदी ने बताया कि समिति तीन सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर सोशल मीडिया में प्रसारित वीआईपी आवास एवं भोजन बिल भुगतान संबंधी प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय विभागीय समिति गठित की गई है।

विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और सत्यता सामने लाने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गठित जांच समिति में वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे प्रकरण की जांच कर तीन सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से चार दिन तक बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर समिति पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा तथा जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जांच समिति गठन संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें