फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ की रॉयल वेडिंग में इनके जागर से सजेगी महफिल, परोसे जाएंगे उत्तराखंडी पकवान

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

औली में आयोजित हो रही गुप्ता बंधुओं के दोनों बेटों की शादी में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों की भी धूम रहेगी। उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। औली में 18 से 22 जून तक आयोजित होने वाले गुप्ता बंधुओं के शादी समारोह से पूर्व 17 जून को आयोजकों की ओर से स्थानीय लोगों के लिये भोज का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


भोज में स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। इस दौरान जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। गुप्ता परिवार के करीबी सुमित अद्लखा ने बताया कि आयोजन के दौरान होने वाले कूडा निस्तारण के लिये नगर पालिका जोशीमठ का सहयोग लिया जाएगा। 

वहीं, औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए औली में उद्यान विशेषज्ञों ने फूलों को लगाना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की खास शादी में बॉलीवुड के कई सितारे चमकेंगे। कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर की तो चमक बिखरेगी ही, कैलाश खेर, शंकर अहसान लाय, विशाल शेखर संगीत की शानदार महफिल सजाएंगे।

ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी को गुप्ता परिवार ने विशेष निर्देश दिए हैं कि समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति दिखनी चाहिए। समारोह स्थल पर पहाड़ी हाट बनेगा। 6 दिन तक परोसे जाने वाले भोजन में उत्तराखंडी व्यंजन शामिल रहेंगे। 

समारोह के दौरान पूरा जोशीमठ गुप्ता परिवार के साथ रहेगा। परिवार ने शादी में आने वाले हर मेहमान के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए व्यवस्था की है। हेलीकॉप्टर विशेष तौर पर औली से बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान औली के लिए जोशीमठ से जाने वाला रोपवे पूरी तरह निशुल्क रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें