छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने छह नवंबर तक बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।
विवि कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के अभाव में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों कई छात्र-छात्राएं बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए थे।
छात्रों के अनुरोध पर फार्म भरने की अंतिम तिथि छह नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बताया कि बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है 15 से 21 नवंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं विवि की बेवसाइट पर देख सकते है।