फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, अच्छे-अच्छे नारों के चक्कर में आ गए बुरे दिन

Tue, 23 Feb 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र के पैसा न देने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का विकास अवरुद्ध हो रहा है। किसी भी प्रदेश को समय से पैसा नहीं मिला है। अच्छे-अच्छे नारों के चक्कर में बुरे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन


नीति आयोग को राजनीतिक करार देते हुए कहा कि सरकार किसी की भी हो विकास कार्यों को अवरुद्ध नहीं करना चाहिए, सरकारें तो जनता के लिए होती हैं।

पार्टी के उत्तराखंड कोआर्डिनेटर बनने के बाद पहली बार देहरादून आए यादव ने पत्रकारों को बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से समाजवादी मुलायम रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पार्टी अपनी नीतियां बताएगी।
विज्ञापन

बुखारी पर बोले, उनके लिए आजम खां ही पर्याप्त

उन्होंने कहा कि गांधीवादी, लोहियावादी, चौधरी चरण सिंह वादी सब उनके साथ हैं। संत समाज का उन्हें समर्थन है। उनकी पार्टी गौरक्षा करेगी। शाही पेश इमाम अहमद बुखारी की बात पर बोले-‘बड़े लोगों के बारे में नो कमेंट, उनके लिए आजम खां ही पर्याप्त हैं।’

यादव ने कहा कि नीति आयोग बनने के पहले प्रदेशों को जीडीपी के लिहाज से अपने-आप पैसा मिल जाता था। यूपी को आठ हजार करोड़ मिलता था जिससे विकास कार्य हो जाते थे। समय से पैसा न मिलने से योजनाएं अधर में हैं।

फिर चुटकी ली कि चुनाव के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी कहते थे कि गंगा मइया ने बुलाया है, लेकिन गंगा के लिए ही कुछ नहीं किया, वरुणा नदी की स्थिति बहुत खराब है। राज्य सरकार वहां सफाई करा रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. एसएन सचान, विनोद बड़थ्वाल, मुरारी यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें