फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'खुदा' के नाम पर होती है भगवान 'शिव' की पूजा, जानिए अनोखी पूजा की कहानी

Fri, 29 Dec 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
khuda puja - फोटो : Dainik jagran
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड में हिंदू अद्भुत 'खुदा पूजा' करते हैं। यह पूजा 12 साल बाद होती है। आइए जानते हैं इस अनोखी पूजा की कहानी...
विज्ञापन


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील तहसील के दर्जन भर गांवों में एक अद्भुत पूजा की जाती है। इस पूजा का नाम 'खुदा पूजा' है। लेकिन सनातनी हिंदू इस पूजा में भगवान शिव के अलखनाथ रूप की पूजा करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूजा विषम वर्षों में होती है, लेकिन कुछ गांवों में बारह साल के बाद यह पूजा होती है। मार्गशीर्ष और पौष माह में शुक्ल पक्ष में होने वाली यह पूजा तीन से लेकर बाइस दिन तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदियों से चली आ रही है शिव की पूजा की परंपरा

khuda puja - फोटो : Dainik jagran
यहां खुदा के नाम पर शिव की पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि मुगल शासनकाल में जब ग्रामीण भगवान अलखनाथ की पूजा कर रहे थे तो मुगलों ने उन्हें देख लिया। 

मुगलों द्वारा पूछने पर ग्रामीणों ने खुदा की पूजा करने की बात कही। खुदा की पूजा का नाम सुनकर मुगलों ने ग्रामीणों को अनुमति दे दी। तब से इसका नाम खुदा पूजा ही रहा। चार सदियों के बाद भी भगवान अलखनाथ की खुदा पूजा के नाम पर पूजा-अर्चना हो रही है। 

यह पूजा किसी गांव में तीन दिन तो किसी गांव में सात दिन और कुछ गांवों में लगातार 22 दिनों तक होती है। खुदा पूजा रात के अंधेरे में होती है। जिस मकान में अलखनाथ की पूजा होती है उसकी छत का एक हिस्सा खुला छोड़ा जाता है। मान्यता है कि छत के इसी खुले हिस्से से भगवान अलखनाथ पूजा में आते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें