फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली PM कोइराला दिलाएंगे शान को इंसाफ

Sat, 22 Nov 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवुड कॉलेज के मृतक छात्र शान को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शान की मां नीना श्रेष्ठ और शेरवुड के पूर्व छात्र और मौजूदा राजनेता उज्ज्वल थापा ने नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से काठमांडू में मुलाकात की।
विज्ञापन


भारतीय राजदूत को पीएमओ बुलाया
उन्होंने सारी घटना की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर से भारत सरकार से बात करेंगे। पीएम ने इस सिलसिले में शनिवार को भारतीय राजदूत को पीएमओ बुलाया है।

उज्ज्वल ने बताया कि पीएम से बातचीत के दौरान नीना ने सवाल उठाया कि 14 साल का बच्चा इतने कम समय में नहीं मर सकता। इसमें लापरवाही हुई है। इसलिए शेरवुड कॉलेज के प्रबंधन को हटाकर मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों पर कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे। अमर उजाला के जरिए नैनीताल केस ट्रांसफर होने की जानकारी शान की मां को मिल गई है। वह अपना पक्ष रखने के लिए नैनीताल आएंगी। आने से पहले वह समय लेने के लिए नैनीताल के एसएसपी से बात करेंगी।

वहीं शान को न्याय दिलाने की मांग पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बसंतापुर (नेपाल) में करीब 10 हजार लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

मार्च में शामिल हर कोई शान की मौत को लापरवाही बताकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहा था। शेरवुड के मृतक छात्र शान प्रजापति को न्याय दिलाने लिए बनाए गए फेसबुक पर बनाए गए पेज ‘जस्टिस फॉर शान’ में इस मामले के पल-पल की जानकारी शेयर की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें