स्वयंसेवक राजेंद्रनाथ के मोबाइल फोन में लिखे सुसाइड नोट में एक लाइन ऐसी लिखी है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ निवासी राजेंद्रनाथ ने लिखा है कि उसने किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। यह लाइन बेहद ही चौंकाने वाली है।
आखिर वह क्या जानकारी थी। मृतक किस बात से इतना परेशान था कि उसे मौत को गले लगाना पड़ गया। ऐसे कई सवाल हैं। यह लाइन इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि क्योंकि हाल ही में छत्तीसगढ़ की ही युवती ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप जड़ते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है।
मोबाइल फोन से क्लू मिलना तय
मृतक के मोबाइल फोन को यदि ढंग से खंगाला जाए तो निश्चित तौर पर कोई न कोई क्लू अवश्य मिलेगा। इसलिए पुलिस ने फोन कब्जे में ले लिया है। सीडीआर से साफ होगा कि कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे। अधिक संपर्क में कौन रहता था।