फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कें लगा रही दून की खूबसूरती पर दाग

Wed, 19 Mar 2014 11:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी-फूटी सड़कों पर आम जनता परेशानी झेल रही है, लेकिन देखने-सुनने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन


चकाचक है माननीयों की राहें
देहरादून में ऐसा एक भी इलाका नहीं है जहां इस बात को गलत साबित किया जा सके। हां, कुछ सड़कें हैं जिनका हमेशा खास ख्याल रखा जाता है। क्योंकि, इन सड़कों से माननीय गुजरते हैं।

दिलराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक जाती चकाचक सड़क और रायपुर की खस्ताहाल सड़क को देखकर राजपथ और जनपथ का अंतर आसानी से समझा जा सकता है।

एक साल भी नहीं टिकी रायपुर रोड
लोक निर्माण विभाग ने सर्वे चौक से रायपुर तक बीते साल ही सड़क बनवाई थी। एक ही साल ही यह सड़क बदहाल हो चुकी है।

सबसे बुरा हाल रायपुर थाने के समीप है, जहां पानी के बहाव के कारण सीसी मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं। यहां अक्सर वाहन चालक गिर पड़ते हैं। इस सड़क पर एक टेलीकॉम कंपनी की लाइन के लिए हो रही खुदाई भी परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन


गड्ढों में ढूंढनी पड़ रही सड़क
सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। नालापानी चौक से आगे पानी से भरे गड्ढे ही दिखाई देते हैं, यहां सड़क पूरी तरह गायब हो चुकी है।

लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों में मिट्टी भरकर मुसीबत और बढ़ा दी है। बारिश होते ही यहां कीचड़ फैल जाता है। मयूर विहार से समीप सड़क पर बने गड्ढे मुसीबत का सबब बने हुए हैं तो पेट्रोल पंप से पहले भी सड़क खराब हो गई है।

शिलान्यास के बाद सड़क खस्ताहाल
गौतमकुंड चंद्रबनी की 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क का बीते फरवरी महीने शिलान्यास किया गया था। मगर एक महीने बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस है।

सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। लेकिन, काम कब शुरू होगा यह तय नहीं है।

हरिद्वार रोड भी खतरनाक
फोरलेन के नाम पर खोदी गई हरिद्वार रोड लंबे समय से लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई। हालांकि, रिस्पना पुल से आईएसबीटी के बीच सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।

लेकिन एक तरफ की खस्ताहाल सड़क लोगों को बहुत रुला रही है। बाईपास चौकी पर स्थिति सबसे अधिक खराब है।

कांवली, सहारनपुर रोड भी खराब
कांवली रोड पर लक्ष्मण चौक के समीप सड़क खराब होने के कारण जलभराव होने लगा है। वहीं सहारनपुर चौक से निरंजनपुर सब्जी मंडी के बीच सड़क जगह-जगह उधड़ी हुई है। लोनिवि अब पैच वर्क कर लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


शहर की खराब सड़कों को सुधारा जा रहा है। पैचवर्क का काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि सड़कों के निर्माण का का काम मई तक पूरा हो जाएगा। सहारनपुर रोड को एक साल पहले ही बनाया जाना था, लेकिन एडीबी की पेयजल लाइन के कारण काम नहीं हो पाया।
- केपी उप्रेती, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें