ओरोपी विभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि उन्हें कीड़ों वाली सब्जियां भी दी गई थीं। इसकी शिकायत की गई तो संचालक और डायरेक्टर ने उन्हें गालियां दीं। एक बार जब ज्यादा हो गया तो एक लड़की ने तेज आवाज में बोल दिया। इस पर उसकी डंडों से पिटाई हुई, स्टूल पर बैठाया गया और फिर पांच घंटे ईंट पर भी। जानकारी के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र का संचालक और डायरेक्टर पहले अजबपुर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी करते थे। बीती फरवरी में ही उन्होंने अपना नशा मुक्ति केंद्र खोला था। बताया जा रहा है कि शुरुआत से ही यहां पर यह सब काम होते थे। ऐसे में पुलिस यहां से जाने वाले पीड़ितों से भी पूछताछ करेगी।