फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर पर महिला ने लगाया दुराचार का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक किया शोषण

Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में जिम ट्रेनर पर महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने फिटनेस ट्रेनर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो का डर दिखाकर काफी समय से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता 2017 में जिम जाने के दौरान फिटनेस ट्रेनर के संपर्क में आई थी।

प्रशिक्षण के दौरान दोनों करीब आए तो उनमें दोस्ती हो गई। आरोप है कि 25 सितंबर 2017 को फिटनेस ट्रेनर विकास कुमार शर्मा उसके फ्लैट पर आया।
 

विज्ञापन

जहां पर विकास ने खुद को तनाव में बताकर बीयर का सेवन शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे भी जबरन बीयर पिला दी। नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ ले लिए। पीड़िता ने शिकायत करने की धमकी दी तो फिटनेस  ट्रेनर ने उसे शादी का झांसा दिया।

इसके बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें