जहां पर विकास ने खुद को तनाव में बताकर बीयर का सेवन शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे भी जबरन बीयर पिला दी। नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ ले लिए। पीड़िता ने शिकायत करने की धमकी दी तो फिटनेस ट्रेनर ने उसे शादी का झांसा दिया।
इसके बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।