फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की आड़ में पहले किया युवती से दुराचार और फिर कराया जबरन गर्भपात

Sat, 13 Oct 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका जबरन गर्भपात भी कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक युवती की बीते वर्ष अगस्त में सिंगल मंडी निवासी शोएब खान से मुलाकात हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई और शादी के वादे होने लगे। युवती का आरोप है कि शोएब ने उसे पिछले साल अक्तूबर में रायपुर स्थित एक होटल में बुलाया था।

यहां उसने कहा कि वह उससे शादी के लिए तैयार है और जल्द ही अपने परिवार वालों से बात करेगा। आरोप है कि वहां शोएब ने उससे दुराचार किया। युवती के मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बीते जनवरी माह में युवती गर्भवती हुई तो उसने यह बात शोएब को बताई। इस पर शोएब ने कहा कि वह यदि यह बात अपने घरवालों को बताता है तो उसकी शादी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


लिहाजा वह अपना गर्भपात करा ले, लेकिन युवती राजी नहीं हुई। इसके बाद शोएब ने उसे बहाना बनाकर एक रेस्टोरेंट में बुलाया और जबरदस्ती उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें