पिछले सौ दिनों से ये नेता उपवास पर बैठे हैं। स्वास्थ्य टीम रोजाना उनकी जांच भी कर रही है। लेकिन उनके उपवास की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
उपवास पर बैठे ओम प्रकाश डंगवाल का स्वास्थ्य टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। सर्वोदय नेता और कश्मीर शांति मिशन के संयोजक डगवाल विश्व शांति, सद्भाव और आंतकवाद के खात्मे के लिए सर्वोदय कुटिया भाटगांव में उपवास पर बैठे हैं।
सर्वोदय नेता और कश्मीर शांति मिशन के संयोजक 70 वर्षीय ओम प्रकाश डंगवाल विश्व शान्ति ,सद्भाव और आतंकवाद खात्मे के लिए 15 वर्षों से सर्वोदय मिशन के तहत पाकिस्तान से सटे कश्मीर के गांवों के लोगों को विश्व शांति सद्भाव के लिए जागरूक कर पद यात्रा चला रहे है।