फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्जाम हॉल में नकल करते सात छात्र रंगे हाथ पकड़े, ये हुई कार्रवाई

Fri, 12 May 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
नकल करते हुए सात छात्रों को महाविद्यालय के आतंरित सचल दस्ते ने रंगेहाथ पकड़ा है। छात्रों के पास मिली नकल की पर्चियों और उनकी उत्तर पुस्तिका को सील कर महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय को भेज दी है। 
विज्ञापन


बीएसएम महाविद्यालय में श्रीदेव सुमन विवि की व्यक्तिगत परीक्षाएं चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह सात से 10 की प्रथम पाली में बीए प्रथम राजनीति विज्ञान का पेपर था। महाविद्यालय के आतंरिक सचल दस्ते ने इस पेपर में एक छात्र को नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

दूसरी पाली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे वाली पाली में बीए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में पांच छात्र और एमए प्रथम वर्ष समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए महाविद्यालय के सचल दस्ते ने रंगेहाथ नकल करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विपिन प्रताप गौतम ने बताया कि नकल करते हुए पकड़े गए सभी सात छात्रों से पकड़ी गई पर्चियों और उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को सील कर विवि भेजा जा रहा है। इस दौरान डा. प्रवीण शर्मा, डा. दीपक डोभाल, संजय धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें