फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी के नाम पर पांच महिलाओं से साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना डालनवाला में किट्टी के नाम पर महिलाओं के साथ साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किट्टी संचालकों दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुलोचना देवी निवासी व्योम प्रस्थ जीएमएस रोड के अनुसार वर्ष 2017 में उनकी और अन्य चार महिलाओं की जान पहचान सबीना नाम की महिला से हुई थी। जो दीप नगर में रहती है। सबीना ने कहा कि दूल्हा बाजार के नाम से सौरभ, गौरव, पूनम गुलाटी व पूनम गुलाटी का पति व्हाईट चिली, लाग बंगास व होटल मीरा में किट्टी का काम करते हैं। उसने उन्हें भी किट्टी की स्कीम समझाई। पीड़िता के मुताबिक वह सबीना के झांसे में आ गए। इसके बाद गीता नेगी ने अपने व अपने परिचितों के नाम से 40,000, सुलोचना देवी ने अपने व अपने परिचितों के 48,500 रुपये, सावित्री शर्मा ने अपने व अपने परिचितों के 3,24,000 रुपये, यशोदा देवी ने अपने व अपने परिचितों के 63,500 रुपये व बीना वर्मा ने अपने व अपने परिचितों के 3,10,000 रुपये लगाए। जब किट्टी की समय सीमा पूरी हो तो रुपये वापस नहीं किए गए। इस बाबत वह कई बार संचालकों से मिल चुके हैं, लेकिन वह रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने सबीना, सौरभ, गौरव, पूनम और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें