उत्तरकाशी में नगर के विश्वनाथ और हनुमान चौक पर खूब भीड़-भाड़ रहती है। विश्वनाथ मंदिर में घंटे-घड़ियालों की आवाज गूंजती है, तो हनुमान चौक पर राजनीतिज्ञ दहाड़ते हैं। बावजूद इसके रविवार को स्थिति जुदा थी। चौक पर आम दिनों की तरह भीड़ नहीं थी।
घंटे-घड़ियालों और भाषणों की जगह साइलेंस, लाइट, कैमरा और एक्शन के स्वर गूंज रहे थे। वजह थी, इन दोनों चौकों पर लगान फेम निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनने वाले धारावाहिक की शूटिंग चल रही थी।
उत्तराखंड के कई कलाकार टीम में
एवरेस्ट फतह धारावाहिक की शूटिंग के लिए इन दिनों फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के नेतृत्व में टीम उत्तरकाशी में डटी है। पिछले 18 फरवरी से अब तक एनआईएम सहित विभिन्न क्षेत्रों के दृश्य शूट किए गए हैं।
पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस
धारावाहिक में अधिकतर किरदार उत्तराखंड के कलाकार निभा रहे हैं। रविवार को धारावाहिक की शूटिंग नगर क्षेत्र में चली।
एवरेस्ट से उत्तरकाशी का रहा है रिश्ता
रविवार को केदारघाट झूला पुल, हनुमान चौक, विश्वनाथ चौक तथा आजाद मैदान के दृश्य फिल्माए गए। नगर क्षेत्र में शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार
एवरेस्ट फतह से उत्तरकाशी का करीबी रिश्ता रहा है। जिले के नाकुरी निवासी बछेंद्री पाल देश की पहली एवरेस्ट विजेता महिला रही हैं।
इसके बाद सविता मार्तोलिया, सुमन कुटियाल, नरेंद्र पाल जैसे कई पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता रहे हैं। ऐसे में धारावाहिक एवरेस्ट फतह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।