फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 Trophy: मानसी के छक्के से पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड, अंतिम ओवर में किया कमाल

Sun, 05 Nov 2023 11:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब सात नवंबर को उत्तराखंड और केरल के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। रविवार को खेले गए सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अंतिम ओवर में मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मानसी जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मानसी जोशी के छक्के से उत्तराखंड की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उत्तराखंड महिला सीनियर टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब को एक विकेट से हराया।

विज्ञापन


अब सात नवंबर को उत्तराखंड और केरल के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। रविवार को खेले गए सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अंतिम ओवर में मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। प्रगति सिंह ने 53, अमनजोत कौर ने 31, तानिया भाटिया ने 28 रन बनाए।

National Games 2023: उत्तराखंड की सोनिया सिंह ने बढ़ाया मान, कयाकिंग व केनोइंग में जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर रीना जिंदल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जासिया अख्तर ने 28 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। पूनम राउत ने 43 और नीलम ने 15 बनाकर उत्तराखंड को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद आखिरी छह गेंदों में उत्तराखंड को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे।
विज्ञापन


आखिरी ओवर की पहली गेंद में प्रीति भंडारी का विकेट गिरा। इसके बाद मानसी ने तीसरी गेंद में छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद में मानसी ने छक्का लगा एक विकेट से जीत दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें