फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: हेली सेवा के नाम पर नोएडा के यात्री से ठगे 1.17 लाख रुपये, ऐसे लगाई चपत

Sun, 05 Nov 2023 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस मामले में उन्होंने साइबर थाने को शिकायत की। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र सिंह बहुगुणा ने बताया कि उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 1.17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत पर साइबर थाने ने जांच की। इसके बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


ठगी मूल रूप से नोएडा सेक्टर 47 के डी-85 के रहने वाले होम सिंह यादव के साथ हुई है। वह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ केदारनाथ जाना चाहते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले दिनों इंस्टाग्राम देख रहे थे। इस पर उन्हें हिमालयन हेली सर्विसेस नाम की एक वेबसाइट देखी।

वेबसाइट पर किसी महिपाल सिंह नाम का नंबर लिखा हुआ था। वह इंटरनेट के बारे में बहुत जानते नहीं हैं तो उन्होंने अपनी पुत्रवधु श्वेता सिंह यादव से बात करने के लिए कहा। श्वेता यादव ने महिपाल सिंह से बात की तो उसने कहा कि उनके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे तो वह सभी के टिकट बुक कर देगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


सभी सात टिकट का खर्च उसने 1.17 लाख रुपये बताया। यह रकम उन्होंने विभिन्न खातों से हिमालयन हेली सर्विसेस के खाते में जमा कर दी। इसके बाद उन्हें टिकट की सूची व्हाट्सएप पर भेजी गई। लेकिन, पता चला कि ये सब टिकट फर्जी हैं। उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि यह वेबसाइट भी फर्जी है। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने को शिकायत की। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र सिंह बहुगुणा ने बताया कि उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें