इन व्यवसायों के लिए दिया जाता है ऋण
नैनो योजना के तहत फल-सब्जी, फास्ट फूड, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर इंब्रॉयड्री, सिलाई-बुनाई, बुक बाइडिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग, पेपर बैग, धूप-अगरबत्ती बनाने, कैंडल बनाने, देसी गाय पालन, मशरूम की खेती, मशीन रिपेयरिंग, कार वाशिंग, बेकरी शॉप समेत गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकवादी ने मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला
सभी बैंकों को स्वरोजगार योजना में प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति देकर ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने को कहा गया है। नैनो योजना में लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण की समीक्षा की जाएगी। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, उद्योग
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो में जिलावार ऋण वितरण की स्थिति
जिला लक्ष्य स्वीकृत ऋण वितरण
अल्मोड़ा 800 378 235
बागेश्वर 600 288 244
चंपावत 600 350 273
चमोली 800 64 49
देहरादून 900 52 42
हरिद्वार 900 177 15
नैनीताल 900 410 329
पौड़ी 900 51 37
पिथौरागढ़ 700 31 24
रुदप्रयाग 600 178 48
टिहरी 700 63 51
यूएस नगर 900 221 66
उत्तरकाशी 700 383 232
कुल- 10000 2646 1645