राष्ट्रीय रोइंग में 12 और अंतरराष्ट्रीय में सात पदक जीत चुके हैं वल्दिया
पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया रोइंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 12 पदक जीत चुके हैं। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते 1996 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वल्दिया ने वर्ष 2021 में राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया, लेकिन उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला। वे बताते हैं इससे पहले भी कई बार आवेदन कर चुके हैं।
कनवासी को वर्ष 2001 में मिला अर्जुन पुरस्कार
चमोली जिले के सुरेंद्र सिंह कनवासी को वर्ष 2001 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रोइंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। कनवासी बताते हैं, राज्य खेल पुरस्कार के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन पुरस्कार नहीं मिला तो आवेदन करना ही छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकवादी ने मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला
राज्य खेल पुरस्कार देने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। अंकों के हिसाब से पुरस्कार दिए गए हैं, इसमें कोई फेरबदल नहीं कर सकता है। सबसे अधिक अंक जिसे मिले उसे राज्य पुरस्कार दिया गया है। हो सकता है इन लोगों ने पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया होगा, मामले को दिखवाया जाएगा। - जितेंद्र सोनकर, अपर सचिव व निदेशक खेल