फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Smile Day: मुस्कुराहट में छिपा है आपकी सेहत का राज...तो आज जानिए डॉ. योगेश्वरी से स्माइल कितनी है खास

Fri, 04 Oct 2024 01:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुस्कुराने से दिल की बीमारी, डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। तो आज वर्ल्ड स्माइल डे पर डॉ. योगेश्वरी से जानिए ये खास बातें...
विज्ञापन
डॉ. योगेश्वरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर के पहले शुक्रवार को हर साल वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ कहते हैं मुस्कुराओ और दूसरों की मुस्कुराहट की वजह भी बनो। मुस्कुराने के कई फायदे हैं, जिन्हें मेडिकल साइंस भी मान चुका है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार मन से मुस्कुराने से दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोंस पैदा होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मुस्कुराने से दिल की बीमारी, डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह एक तरह का व्यायाम है, जो हमारी उम्र को बढ़ा देता है।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश्वरी ने कहा, अध्ययनों से पता चला है कि मुस्कुराहट एंडोर्फिन, प्राकृतिक दर्द निवारक, और सेरोटोनिन को रिलीज करती है। ये तीनों न्यूरोट्रांसमीटर मिलकर हमें सिर से पैर तक स्वस्थ रखते हैं। न केवल ये प्राकृतिक रसायन आपके मन को अच्छा करते हैं, बल्कि ये आपके शरीर को आराम देते हैं और शारीरिक दर्द को कम करते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

खुद के लिए मन से मुस्कुराए

इसके अलावा आपकी मुस्कुराहट को और खूबसूरत बनाने में आपके दांतों का बहुत महत्व है। चमचमाते दांत न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आपकी सेहत की भी पहचान हैं। इसलिए दूसरों को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि खुद के भले के लिए मन से मुस्कुराइए।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें