फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मीनस-बुल्हाड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 07 Jun 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/साहिया
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून में चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र बेगी अंतर्गत मीनस-बुल्हाड़ मोटर मार्ग पर एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को  उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजे का बताया जा रहा है। स्कार्पियो कार अटाल गांव से बायला जा रही थी। मीनस के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया।

जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने घुप अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ तीन मौत से गांव में मचा कोहराम

तहसीलदार कुंवर सिंह ने बताया कि हादसे में बारू सिंह (36) पुत्र रतिराम, कीरत सिंह(39) पुत्र नंदा और हीरा(40) पुत्र लोइमा सभी निवासी बाईला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मोहर सिंह (45)पुत्र रतिया और चालक धर्म सिंह(42) पुत्र दल्लू दोनों निवासी ग्राम भटनौर तहसील सिलाई हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे में बायला निवासी तीन युवकों को एक झटके में ही मौत लील गई। जिसके बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक कार में सवार होकर घर लौट रहे थे लेकिन, घर लौटने से पहले ही वे लोग काल के ग्रास में समा गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें