फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मसूरी और देहरादून में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, कुमाऊं में खिली धूप

Sun, 07 Jun 2020 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली। आज सुबह मसूरी और देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। वहीं, कुमाऊं में पिथौरागढ़, रामनगर, बागेश्वर और अल्मोड़ा में सुबह से ही धूप खिली है।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। बता दें कि मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

राजधानी में सुबह जहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो वहीं दिनभर बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलती रही। हालांकि शाम को कुछ देर धूप निकली। विभाग ने सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे अनेक स्थानों पर बारिश के बीच दिन का तापमान 28 डिग्री था। दिन में कुछ गर्मी बढ़ी, जिसके बाद दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को हल्की धूप निकलने के बाद गर्माहट बढ़ी।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को दून में जहां बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून

उत्तराखंड में मानसून 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। वहीं, इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है।

अमूमन एक जून को केरल में दस्तक देने के बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल मानसून अपने सही समय पर पहुंचा है। ऐसे में अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में भी 21 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें