फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: बलियानाले में तीन महीने से लगातार हो रहे भूस्खलन के निरीक्षण को पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

Thu, 04 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
landslide
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बलियानाले में तीन महीने से जारी भूस्खलन को लेकर सरकार हरकत में आ गई है। शासन स्तर पर बलियानाले के उपचार के लिए गठित की गई वैज्ञानिकों की टीम ने बुधवार को नैनीताल पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम बृहस्पतिवार को भी निरीक्षण करेगी जिसके बाद तैयार रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


नैनीताल के बलियानाले में जारी भूस्खलन के बाद रईस होटल, हरिनगर समेत अन्य कई क्षेत्र खतरे की जद में आ गए हैं। बीते कुछ दिनों से भूस्खलन तेजी से हो रहा है, जिसका जीआईसी के खेल मैदान का भी काफी भाग धंस चुका है।

क्षेत्र में बने खतरे को देखते हुए बीते दिनों जायका की टीम ने उक्त क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए निरीक्षण किया था जिसमें कुछ जापानी वैज्ञानिक भी शामिल थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन्होंने किया निरीक्षण

जायका की टीम की ओर से निरीक्षण कर तैयार की गई रिपोर्ट को जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया था और शासन स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन कर आपदा से जुड़े कई विभागों की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

शासन की ओर से गठित टीम ने कैलाखान के साथ ही जीआईसी के पास निरीक्षण किया। वैज्ञानिक बलियानाले में पूर्व में हुए भूस्खलन के विषय में जानकारी भी जुटाने के साथ ही संबंधित विभागों में रिकॉर्डों को खंगाल रहे हैं। 

आईआईटी रुड़की के प्रो. संदीप सिंह, डीएमएमसी डॉ. कृष्णा सजवान, डॉ. पीयूष रौतेला, वाडिया से सुरेंद्र सिंह भाकुनी, आईआईआरएस से डॉ. सोहन लाल, पीडब्ल्यूडी से आरके राम, सिंचाई विभाग नरेंद्र सिंह, एफआरआई से परमानन्द, सिंचाई विभाग नैनीताल ईई एमसी पांडे, जेई एमएम जोशी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें