आरओबी और डबल लेन सुरंग के निर्माण से हरिद्वार-देहरादून के बीच यात्रियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। मोहकमपुर रेलवे क्रांसिंग के पास आरओबी निर्माण का कार्य चलने से वहां जाम की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी।
कुछ ऐसा ही हाल देहरादून-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर है जहां मोहंड के पास यात्रियों को जाम की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
100 करोड़ के हैं दोनों प्रोजेक्ट
आरओबी और डबल लेन सुरंग निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। आरओबी के निर्माण पर 43 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि डबल लेन सुरंग 57 करोड़ की लागत से तैयार हुई है।