ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश में 966 वर्ग के पौधों पर अध्ययन किया गया। जैव विविधता में 134 नए पौधों को जोड़ने में सफलता मिली। यहां 360 किस्म के पौधों में आठ प्रजाति संकटग्रस्त और तीन विलुप्त होने की कगार पर हैं। इनमें वन ककड़ी और नीली पॉपी शामिल हैं।
वैश्विक रूप से जैव विविधता के लिए चिन्हित इन स्थलों पर किया गया यह अध्ययन हिमालयी क्षेत्रों में जैव विविधता संरक्षण के साथ मानव उपयोगी औषधियों व वनस्पतियों के संरक्षण की दिशा में किया गया उल्लेखनीय काम है। प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के साथ जलवायु परिवर्तन के दौर में संरक्षण की रणनीतियों को बनाने में भी यह सहायक होगा।
- इंजीनियर किरीट कुमार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन