फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को एनओसी के लिए नहीं काटने होंगे शिक्षा भवन के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध निजी स्कूलों को एनओसी के लिए अब शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सभी स्कूल एनओसी के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने एनओसी के लिए आवेदन से लेकर प्राप्त करने तक की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित होने वाले स्कूलों को संचालन के लिए एनओसी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए स्कूल संचालक की ओर से विभाग को आवेदन किया जाता था। अब से पहले एनओसी के लिए ऑफलाइन आवेदन होने से लंबा समय लगने के साथ स्कूल प्रबंधन को शिक्षा विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। एनओसी की यह फाइन विभाग के संयुक्त निदेशक समेत कई अन्य अधिकारियों से होकर गुजरती थी। इतना ही नहीं एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक फाइन पहुंचाने के लिए स्कूल संचालकों को काफी पैरवी करनी पड़ती थी। ऐसे में इस व्यवस्था परिवर्तन के लिए विभाग ने आनलाइन एनओसी की सुविधा शुरू की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एनओसी आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। संयुक्त निदेशक समेत सभी अधिकारी फाइन की ऑनलाइन जांच करने के बाद स्कूल संचालकों को एनओसी उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन में किसी प्रकार की कमी होने पर रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें