फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद होना था रिटायर, छूट गई दुनिया

Wed, 18 Mar 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक की रिटायरमेंट से 14 दिन पहले हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार दोपहर चीला बैराज रोड स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में हुई मौत
बीते सोमवार शाम शिक्षक मनोहर सिंह नेगी (58) निवासी गली नंबर 27, अमित ग्राम, गुमानीवाला घर के पास ही कुछ काम निपटाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे की घर के करीब पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंत ने बताया कि मंगलवार दोपहर शव का दाह संस्कार किया गया। मनोहर सिंह को 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना था। घर पर आयोजन की तैयारी चल रही थी।

काश पहना होता हेलमेट
बताया जा रहा है कि शिक्षक घर से बाइक लेकर पास ही किसी दुकान पर सामान लेने गए थे। दुकान करीब होने के कारण हेलमेट नहीं पहना। दुकान से लौटते समय हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि सिर पर चोट आई थी। चोट लगने पर शिक्षक सिर पकड़कर वहीं बैठ गए थे। हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। श्यामपुर चौकी इंचार्ज उत्तम चंद रमोला ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें