फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों हाथों से लुटाया सरकारी खजाना, अब पड़ेगा जेल जाना

Thu, 03 Mar 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों हाथों से सरकारी खजाना लुटाने की भरपाई अधिकारियों को जल्द करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के फर्जी टैक्सी तेल बिल घोटाले में पुलिस के हाथ अधिकारियों के खिलाफ अहम सबूत लगे है।
विज्ञापन


घोटाले में अब बड़े अधिकारियों पर गाज गिरेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसी हफ्ते घोटाले में कुछ अन्य गिरफ्तारियां हो सकती है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में हुए फर्जी टैक्सी तेल बिल घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर बड़े अधिकारियों तक पर आरोप लगते रहे हैं। अधिकारियों ने निजी उपयोग और फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये डकार लिए।

आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर अधिकारियों ने दोनों हाथों से सरकारी खजाना लुटाया। इस मामले में पुलिस पहले ही काला ट्रेवलिंग एजेंसी संचालक सुशील उनियाल को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पूछताछ में सुशील ने कई सफेदपोशों और अधिकारियों के भी घोटाले में लिप्त होने का खुलासा किया है। दूसरी ओर अब तक हुई जांच में पुलिस के हाथ भी कई सबूत लगे हैं।

आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल ने बताया कि मामले की जांच में अब तक मिले सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। सबूतों के आधार पर कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

पूरे प्रकरण में ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ लगे सबूत काफी हद तक सही पाए गए हैं। इस मामले में कई जिलों के सीएमओ और जिला अस्पतालों के सीएमएस के खिलाफ आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें