वहीं रुड़की हनुमान मंदिर में श्रावण मास की कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुुओं को बताया गया कि श्रावण मास में सभी देवी-देवताओं का पूजन होता है। इस माह में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है।
रविवार को रामनगर स्थित गली नंबर छह के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित पुष्पदत्त ने कहा कि सावन के पूरे महीने सुबह सात से आठ बजे तक मंदिर में श्रावण मास की कथा का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन उन्होंने कहा कि श्रावण मास में सभी देवी-देवताओं का पूजन होता है। रविवार से लेकर शनिवार तक हर दिन देवी-देवताओं का पूजन होता है।
रविवार को सूर्य पूजन, सोमवार को शिव पूजन, मंगलवार को मंगला गौरी पूजन, बुधवार को बुद्ध पूजन, बृहस्पतिवार को गुरु पूजन, शुक्रवार को सृष्टि देवी पूजन, शनिवार को हनुमान, नरसिंह और शनिदेव पूजन का विधान है। इस दौरान शोभाराम कालरा, अविनाश सुरी, सरला मदान, संतोष, शशि तनेजा, उषा देवी, कांता गुलाटी मौजूद रहे।