फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2020: कैलाश से ससुराल पहुंचे भोले भंडारी, शुभ नक्षत्र में आज शुरू हुआ सावन का महीना

Mon, 06 Jul 2020 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • दक्षेश्वर बन कैलाश से ससुराल पहुंचे भगवान शंकर
  • श्रावण मास में एक साथ होगा हजारों शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कनखल के राजा ब्रह्मापुत्र दक्ष को दिया वचन निभाने के लिए भगवान शंकर कैलाश से अपनी ससुराल पहुंच गए हैं। श्रावण मास में अब एक महीने तक वे यहीं निवास करेंगे। 19 जुलाई को शिव चौदस की महारात्रि में चार प्रहर की पूजा की जाएगी।

विज्ञापन


श्रावण मास के पहले दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सोमवार का खास योग है। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक श्रावण के पहले ही दिन से प्रारंभ गया है। इस मास 19 जुलाई को चतुर्दशी के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाएगा। उसी दिन भगवान शिव के मंदिरों में महारात्रि मनाई जाएगी।



यह भी पढ़ें: सावन 2020: छह जुलाई से अद्भुत संयोग के साथ शुरू होगा सावन का महीना, आएंगे ये व्रत और त्योहार
विज्ञापन


भगवान शिव श्रद्धा के देव हैं। उन्हीं की जटाओं से निकली गंगा से उनका अभिषेक सावन के पूरे महीने में किया जाता रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दक्ष पुत्री सती और शिव का विवाह दक्ष की इच्छा के विपरीत हुआ था।

विज्ञापन

वीरभद्र को भेजकर यज्ञ का विध्वंस करा दिया

बाद में दक्ष ने कनखल के जगजीतपुर में विशाल यज्ञ किया, पर पुत्री सती और शिव को नहीं बुलाया। सती जिद करते हुए बिन बुलाए चली आईं। पति का अपमान देखकर अपमान की अग्नि पीते हुए यज्ञकुंड में भस्म हो गईं। पता लगने पर शिव ने वीरभद्र को भेजकर यज्ञ का विध्वंस करा दिया।

वीरभद्र ने दक्ष का सिर काट डाला। बाद में देवताओं की प्रार्थना पर शिव ने आकर दक्ष के कटे धड़ पर बकरे का सिर जोड़ दिया। पुनर्जीवन पाकर दक्ष ने शिव से वचन लिया कि प्रत्येक श्रावण मास में वे दक्षेश्वर बनकर कनखल में विराजमान होंगे।

वही वचन निभाने श्रावण की पूर्व संध्या पर शिव अपनी ससुराल कनखल पहुंच जाते हैं। सोमवार से जलाभिषेक प्रारंभ हो गया है। कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा तो रद्द हो गई, लेकिन देश के तमाम शिवालयों में स्थानीय स्तर पर जलाभिषेक होता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें