फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों दंपत्तियों ने एक साथ ली कन्या रक्षा की शपथ

Thu, 06 Nov 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीनारायण के हरिद्वार महोत्सव में सात हजार गुजराती दंपत्तियों ने कन्या रक्षा का संकल्प लेते हुए वचन लिया कि वे कभी भी भ्रूण हत्या नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मिटा दिया जाएगा भ्रूण हत्या का कलंक
समाज को भी कन्याओं को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वामी नित्यस्वरूपदास ने आह्वान किया कि धरती से कन्या भ्रूण हत्या का कलंक सदा-सदा के लिए मिटा दिया जाए।

पंतद्वीप के विशाल पंडाल में सात हजार गुजराती दंपत्तियों ने गंगा तट पर संकल्प लेते हुए आश्वस्त किया कि यह वचन सदा निभाया जाएगा। जहां भी कन्याओं के साथ अन्याय होगा, वहां गुजराती समाज विरोध करता नजर आएगा।
विज्ञापन


स्वामी नित्यस्वरूप दास ने कहा कि जब भी तीर्थ पर जाए, तो कन्या रक्षा का संकल्प अवश्य लें। स्वामीनारायण ने गुजरात को मद्य निषिद्ध क्षेत्र बनाने का आदेश दिया था। आज तक उनके आदेश का पालन गुजरात में हो रहा है।

अब स्वामीनारायण के मंच से ही कन्या रक्षा का निर्देश दिया गया है। जिसका पालन गुजरात ही नहीं, अपितु पूरे देश में कराया जाएगा।

स्वामीनारायण को लगाएं 56 व्यंजनों के भोग
श्रीकृष्ण की भांति भगवान स्वामीनारायण को भी 56 प्रकार के व्यंजनों के भोग लगाकर महा आरती का आयोजन किया गया। मगन भाई भंडेरी, घनश्याम भाई, निलेश कोठिया, शंभु मोरड़िया, प्रवीण लखानी, धवन दियोरा आदि ने प्रभु की आरती उतारी।

आज होगा समूह स्नान
गुजराती हरिद्वार महोत्सव के संयोजक दीपक जानी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ नौ दिवसीय हरिद्वार महोत्सव संपन्न हो जाएगा। पंतद्वीप के घाटों पर शिविर में आए हजारों गुजराती एक साथ डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन


गुजराती गायक उस्मान मीर ने समां बांधा
मुंबई के प्रसिद्ध पार्श्व गायक उस्मान मीर ने कथा के मंच पर गीतों और भजनों की गंगा बहाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से प्रसन्नता का इजहार किया। दिनभर कथा स्थल के सामने रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन चलता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें