बताया जा रहा है कि रत्न बहादुर सोमवार रात खाना खाकर सोया था। सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। साथी कर्मचारी ने ही उसके कोरोना संक्रमित होने की कहानी बताई। सीओ ने इस मामले में सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
शाम तक नर्सरी में पड़ा रहा शव
मंत्री के नर्सरी के कर्मचारी का शव शाम तक नर्सरी में पड़ा रहा। पुलिस के बार बार कहने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को फैसला लेना है कि किस तरह की कार्रवाई होनी है।