फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां घाटी में हिसंक झड़प के बाद सेना-आईटीबीपी अलर्ट, चीन सीमा पर नाभीढांग से लिपुपास तक बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 16 Jun 2020 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)

सार

  • नाइट विजन कैमरों से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर  
  • भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी सतर्क
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना से हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा पर नाभीढांग से लिपुपास तक आठ किमी के दायरे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस क्षेत्र में आईटीबीपी के साथ अब भारतीय आर्मी ने भी गश्त शुरू कर दी है। नाइट विजन कैमरों से भी सीमा पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल यहां तनाव की स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में स्थित भारत-चीन सीमा पर कुछ समय पूर्व चीनी सुरक्षा बलों ने लिपुपास को विवादित स्थल बताकर कुछ आपत्तिजनक बैनर लहराए थे। उसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने नाभीढांग से लिपुपास के आठ किमी के दायरे में सुरक्षा बढ़ा दी थी।


यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाई तो लिपुपास में बंद हुई ड्रैगन की उकसाने वाली हरकतें
विज्ञापन


चीन सीमा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने भी नाभीढांग से लिपुपास तक आईटीबीपी के साथ संयुक्त कांबिंग (गश्त) शुरू कर दी है। यह कांबिंग दिनरात की जा रही है। रात को नाइट विजन उपकरणों के साथ सुरक्षा बल इस पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी सतर्क

नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
नेपाल-सीमा पर भी बिहार की घटना के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी के पास भारत-नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। सुरक्षा बलों के उच्च अधिकारी भी इन दोनों सीमाओं की पल-पल की जानकारी 24 घंटे ले रहे हैं।

एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट त्रिपाठी के निर्देश पर एसएसबी बनबसा स्थित ए कंपनी एवं गढीगोठ धनुषपुल स्थित ई कंपनी को सीमा पर पेट्रोलिंग के साथ ही निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। एसएसबी ई कंपनी के एसी कलजी सोढ़ा और धनुषपुल स्थित ए कंपनी के प्रभारी निरीक्षक केशर सिंह मीणा के मुताबिक सीमा पर हालात पूर्व की तरह सामान्य हैं, लेकिन भारत नेपाल सीमा को हाई अलर्ट पर रखकर एसएसबी जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें