विकासनगर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड ने जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संतोष गडोही को जिलाध्यक्ष और विनोद मल्ल को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल विकास शर्मा की संस्तुति के बाद प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने ये नियुक्तियां कीं। सुनील गुसाईं को प्रांतीय संगठन मंत्री और हेमलता कजलिया को प्रांतीय संगठन मंत्री (महिला) बनाया गया है। पुष्कर राज बहुगुणा को गढ़वाल मंडल का प्रभार, चेतन कोठारी को गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। दीपेंद्र रावत को जिले देहरादून का प्रभारी और अरविंद थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष देहरादून मनोनीत किया गया है।
गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा और महामंत्री देवेंद्र फरस्वाण ने कहा कि मंडल कार्यकारिणी जनजागरूकता अभियान चलाएगी। एनएमओपीएस 22 जून को प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता आंदोलन को पूरा समर्थन देगा।
विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने सभी कार्मिकों से सहयोग की अपील की है। राष्ट्रीय सामाजिक माध्यम प्रभारी सुरेश सिंह पंवार, हर्षवर्धन जमलोकी और पुष्कर राज बहुगुणा ने कार्यक्रमों का सामाजिक माध्यमों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।