मसूरी देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका परिसर में 11 सुत्रीय मांगो को लेकर किया प्रदर्शन। स?
- फोटो : MUSSOORIE
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने उग्र आंदोलन और शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोदियाल ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर कई बार नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सफाई सैनिकों की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारी संघ ठेका प्रथा समाप्त करने, स्थायी पद आउटसोर्स से न भरने, पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति, मृतक आश्रितों को नौकरी, पुरानी पेंशन बहाली, सफाई कर्मचारियों का बीमा करने, राज्य कर्मचारियों की तरह भत्ते, आवंटित मकानों पर मालिकाना हक, पर्यावरण मित्र को सफाई सैनिक नाम देने का मांग लगातार कर रहा है। इसके विरोध में आज सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया गया। 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर बिल्लू वाल्मीकि, कृष्णा गोदियाल, रोहित, नरेश कुमार अरुण कुमार, दीप मालॉ, मीनाक्षी, बबिता, अनिल सिह, सुरजीत, दिनेश कुमार मौजूद रहे।