देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस शुक्रवार से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन के संचालन को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
बता दें, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन पिछले साल 22 मार्च से ही कोरोना संकट के चलते बंद कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया, लेकिन देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें नहीं चल रही थीं।
स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई से किया जाएगा। दोनों ट्रेन के संचालित होने से देहरादून से बाया हरिद्वार, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, झांसी ग्वालियर, भोपाल उज्जैन और इंदौर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।