फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर घेरे में नारी निकेतन, संदिग्ध हालात में संवासिनी की मौत

Sat, 26 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
संवासिनी से शारीरिक शोषण मामले में बदनामी का दंश झेल रहे नारी निकेतन में शुक्रवार सुबह एक संवासिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संवासिनी को नारी निकेतन के दो कर्मचारी दून अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताकर भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मल्टी आर्गन फेलियर (शरीर के अंगों का काम नहीं करना) बताया गया है। दूसरी ओर, कई दिनों से भर्ती एक अन्य संवासिनी की हालत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। उसे नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

नारी निकेतन में आठ साल से रह रही संवासिनी शिवानी गुप्ता (35) को शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब नारी निकेतन के दो कर्मचारी दून अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. नवनीत बेदी ने चेक करने के बाद संवासिनी को मृत बता दिया।
विज्ञापन


डॉ. बेदी का कहना था कि संवासिनी को मृत अवस्था में लाया गया था। साथ आए कर्मचारी ज्यादा कुछ नहीं बता पाए थे। संवासिनी की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सबसे पहले यह पता किया कि किस संवासिनी की मौत हुई है।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण मल्टी आर्गन फेलियर

नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात के मामले की जांच कर रही विवेचक कविता चौधरी टीम के साथ अस्पताल आ गईं। उन्होंने नारी निकेतन और अस्पताल कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। चौकी बाईपास प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने नारी निकेतन कर्मचारियों से बातचीत की।

डीएम के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड से संवासिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण मल्टी आर्गन फेलियर (शरीर के कई अंगों के काम न करना) बताया गया है। शिवानी को 17 दिसंबर को बीमारी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत ठीक होने पर 21 दिसंबर को उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उधर, एक सप्ताह पहले से भर्ती एक अन्य संवासिनी रेखा की हालत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। नाजुक हालत में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसे डायरिया की शिकायत है।
विज्ञापन

पढ़िए, क्या कहते हैं ‌अधिकारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि संवासिनी की मौत बीमारी के कारण कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से हुई है। पुलिस की जांच पड़ताल में भी संवासिनी के कुछ समय से बीमार होने की बात सामने आई थी।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।

संवासिनी शिवानी गुप्ता कुछ समय से बीमार थी, जिसे उपचार के लिए पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी संवासिनी रेखा भी डायरिया के चलते अस्पताल में भर्ती है।
-बीएस धनिक, निदेशक, समाज कल्याण विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें