फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj Tax Free: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज फिल्म, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर की घोषणा

Fri, 03 Jun 2022 12:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बॉलीवुड अभिनेता और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री हो गई है। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन


अपर सचिव (वित्त) बीके मठपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। यह प्रतिपूर्ति शासनादेश जारी होने की तारीख से छह माह तक की अवधि में देय हो सकेगी। एसजीएसटी की धनराशि ग्राहकों से नहीं ली जाएगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। पृथ्वीराज फिल्म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इतिहास में हिंदू सम्राट के शौर्य, त्याग और गौरव गाथाओं की अनदेखी हुई। आक्रांताओं के इतिहास को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया। फिल्म पृथ्वीराज के शौर्य को प्रदर्शित करती है और भारत के गौरवमयी इतिहास को सामने लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें